फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 46 ग्रामीण सड़कें दुरुस्त होंगी, आवागमन होगा सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के छह ब्लॉकों में 46 ग्रामीण सड़कें बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से इन सड़कों का निर्माण होगा। पीएमजीएसवाई ने सर्वे कराने के बाद चिह्नित सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्वीकृति मिलने पर इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। 200 मीटर से लेकर दो किमी लंबी ये सड़कें लिंक मार्ग से गांव को जोड़ने वाली हैं। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। इनमें सभी निर्माण कार्यों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। मुख्य सड़कों पर हर साल ध्यान दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब ही रह जाती हैं। लोक निर्माण विभाग अधिकतर मुख्य मार्गाें पर ही ध्यान देता है। जिला पंचायत और पीएमजीएसवाई ग्रामीण सड़कों को बनवाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएमजीएसवाई ने छह ब्लॉकों में जेई के माध्यम से सर्वे कराया। इनमें 46 सड़कें जर्जर एवं मरम्मत लायक मिलीं। अब उन सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। मुख्य मार्ग से लेकर लिंक मार्ग तक जुड़ने वाली इन छोटी सड़कों के निर्माण पर 10 से लेकर 25 लाख रुपये तक खर्च आएगा। अधिकतर सड़कें 200 मीटर से लेकर दो किमी तक लंबी हैं। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई प्रज्ञा परमिता ने बताया कि सर्वे के आधार पर 46 सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें