फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के भवन में चलेंगे 43 उप स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में किराए के भवनों में चल रहे 43 उप स्वास्थ्य केंद्रो को जल्द ही अपने भवन नसीब हो जाएंगे। जमीन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को सूची भेज दी गई। खर्च होने वाली धनराशि की कार्ययोजना बनाया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग और पीएम भीम योजना से इन भवनों का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी और 17 पाथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अलावा 150 हेल्थ वेलनेस सेंटर यानि उप स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित है। करीब एक दशक से 43 उप स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवन में चलाए जा रहे हैं। जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू कर दी है। उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए जमीन चिहिन्त कर स्वास्थ्य विभाग ने सूची को प्रशासन को भेज दिया है। जिसमें चिन्हित जमीन की लंबाई, चौड़ाई, जमीन की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि चिह्नित जमीन का अवलोकन करने के लि ए प्रशासन को सूची दी गई है। उक्त जमीन सरकारी है या निजी, वहां तक जाने के लिए मार्ग की समुचित व्यवस्था आदि बिंदुओं पर भी ध्यान दिया गया है। नए भवन के निर्माण पर आने वाले खर्च का स्टीमेट भी बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 43 उपकेंद्र किराए पर चल रहे हैं। इसमें उगापुर, जगदरी, कोइलरा, घोसिया प्रथम, अहिमनपुर, कैयरमऊ, याकूबपुर, लठिया, कुकरौठी, रया है। वहीं सुरियावां, अभोली, गोपीगंज, डीघ में पटटीबेजावं, हरिहरपुर, दशवतपुर, गौरा, राम का पुरा, पूरेभागवत, मोहनपुर, कलापुर, छतमी, घनश्यामपुर आदि उपकेंद्र सहित अन्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें