फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 42 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गाइडलाइन का पालन न करना कालीन नगरी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 42 नए मरीज मिले। 12 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद भी एक्टिव केस 176 पहुंच गया है। 2296 लोगों की जांच में 42 पॉजिटिव और 2254 की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, करीब ढाई हजार से अधिक रिपोर्ट अब तक लंबित हैं। तीसरी लहर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन आने के बाद से ही संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नए साल के शुरूआत में पांच से सात संक्रमित मिले, लेकिन मकर संक्राति के बाद संक्रमण दर तेजी से बढ़ा। बीते पांच दिनों से संक्रमितों की संख्या 30 से अधिक ही निकल रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में भदोही नगर में 10, सीएचसी डीघ और गोपीगंज में एक-एक स्वास्थ्यकर्मी, चौरी के रोटहां में पांच, सुरियावां के पट्टी बेजांव में एक, कंसरायपुर, नटवां, जयरामपुर, पटैला, ज्ञानपुर, तिवारीपुर, रेवड़ा परसपुर, कुरमैचा, धनतुलसी, मैलोना, अभियां, बनकट, ताल सुपैला में एक संग सहित अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 42 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को होम आइसोलेट कर जरूरी दवाएं दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 42 नए मरीज मिले जबकि 12 स्वस्थ हो गए। उन्होंने बताया कि जांच केंद्रों पर 2296 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर से जांच की गई। इसमें 2254 की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने कहा क कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए बचाव संग वैक्सीनेशन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें