फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण का दायरा जितनी तेजी से बढ़ रहा है, मरीज मजबूत इच्छाशक्ति की बदौलत उसी हिसाब से स्वस्थ भी हो रहे हैं। मंगलवार को 42 और कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होकर घर लौटने वाले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 677 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इनमें ऐसे मरीज भी शामिल हैं, जिनकी होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हो चुकी है। दूसरी ओर जिले में अब भी 165 सक्रिय मरीज हैं, जो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती बने हैं। हालांकि इनमें से 129 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को कुल 689 जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 680 लोग निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें