यातायात पुलिस ने सोमवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीड और गलत पार्किंग को लेकर कुल 419 वाहनों का चालान किया। इसमें 260 दोपहिया और 159 चार पहिया वाहन शामिल हैं। 5.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि चौरी, गोपीगंज, ज्ञानपुर, औराई, भदोही, सुरियावां आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह आगे भी जारी रहेगा।
संवाद