फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से मकान में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसिया। नगर के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को तीन मंजिला मकान के एक कमरे में आग लगने से अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाई। हालांकि तब तक कमरे में रखे कई उपकरण एवं सामान जलकर नष्ट हो गए। मोहल्ला चौक में अंगन अली का तीन मंजिला मकान है। शुक्रवार को दोपहर करीब 1. 20 बजे वह जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए। घर के अन्य सदस्य भी नमाज अदा करने के लिए निकले। उसी दौरान तीसरे मंजिल के एक कमरे में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट से आग लगी होगी। इससे कमरे में रखा फ्रिज, टीवी, कारपेट, बेड समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें