ज्ञानपुर। औराई के उदयकरनपुर निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. विद्याशंकर त्रिपाठी को शुक्रवार को वाराणसी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान काशी हिंदू विश्वविद्यालय और महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन की ओर से श्री ब्रह्मवेद विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय वैदिक सम्मेलन में दिया गया। वैदिक विज्ञान की धारा को प्रचारित और प्रसारित करने के लिए उन्हें सम्मान के लिए चुना गया। प्रबंध सचिव रामशरण दास और बीएचयू में वेद विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अंगवस्त्रम, श्रीफल और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केसरी नाथ त्रिपाठी के अलावा कई प्रांत के साहित्यकार आए थे।