भदोही। चौरी क्षेत्र के कोलहड़ विस्फोट कांड में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के विस्फोटकों को हैंड ग्रेनेड बताने के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि जब पुलिस मामले की जांच कर रही है तो उसमे सत्ताधारी दल के विधायक का हस्तक्षेप करना शोभा नहीं देता। पूर्व विधायक ने कहा कि किसी वस्तु को उनके द्वारा बिना किसी आधार के हैंड ग्रेनेड और वहां कार्यरत गरीब बुनकरों को बंगलादेशी बता देने से चीजें उनके मनमाफिक नहीं हो जाएंगी। भदोही विधानसभा क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होते हुए उनके गैर जिम्मेदाराना बयान से भदोही क्षेत्र में कार्यरत बंगाली बुनकर घबराकर लौटने को मजबूर हो गए हैं। इसका असर कालीन उत्पादन पर पड़ेगा। इसके लिए उन्हें जवाबदेह होना होगा। कहा कि कालीन उद्योग में जहां सभी धर्म संप्रदाय के लोग जुड़े हों उन्हें घिनौनी राजनीति नहीं करनी चाहिए। वार्ता में संतोष यादव, दीप नरायण भारती, मनोज यादव, प्रेम बहादुर यादव भी मौजूद थे।