फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 रन की बढ़त के साथ बरैनी की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। काशीराज इंटर कालेज में आयोजित 12 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन चार टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहला मैच भदोही नवयुवक समाज सेवा और चकौड़ा के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चकौड़ा की टीम ने 10 ओवर में 72 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भदोही की टीम ने आठ ओवर में 40 रन की बढ़त के साथ मैच जीत लिया। दूसरा मैच बरैनी और सीखापुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीखापुर की टीम ने 10 ओवर में 90 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बरैनी की टीम ने नौ ओवर मे 25 रनों की बढ़त के साथ मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वरुण पाठक को दिया गया। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक साधु तिवारी ने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। इस मौके पर सुशील कुमार, आशीष तिवारी, धर्मराज यादव, धीरज, अखिलेश, चंदन, प्रमोद, रिंकू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें