ज्ञानपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय ग्राम प्रधानों की नवप्रवर्तन और जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दो चरणों में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के असंगठित क्षेत्रों में होने वाले नवाचारों से ज्यादातर लोग अनजान हैं। इसलिए ग्राम प्रधानों को ऐसे लोगों को जागरूक कर उन्हें आगे लाना चाहिए, ताकि विकास की मुुख्य धारा से उन्हें जोड़ा जा सके। कार्यक्रम का संचालन करते हुुुए संतोष सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ. राजेश पांडेय और मानिक चंद्र पाल ने ग्राम प्रधानों ग्राम सभा में होने वाले नव परिवर्तनों को चिह्नित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।