फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के होनहार हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। रोटहां स्थित मदरसा मदीनदुल इल्म में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के टापरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान पति शाह आलम ने प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले आदित्य मौर्या निवासी डीह कोईरान को पुरस्कृत किया, जबकि द्वितीय स्थान पाने वाली सगुफी अली अख्तर निवासी सरदार खां बाजार को प्रधानाचार्य कारी अनवर अली ने पुरस्कृत किया। तृतीय स्थान पर राशिद अंसारी को मुख्य आयोजक शाहिद जमाल ने पुरस्कृत किया। इसी तरह 10 अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गत 28 अक्टूबर को संपन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 140 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। मौके पर सैफ अली, वसीम, शाहिद आफरीदी, आरिफ मंसूरी, राशिद नसारी, आसिफ नसारी, फिरोज अली, सोहराब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें