फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 14 सेक्रेटरी के वेतन पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बुधवार को विकास भवन परिसर में औराई और ज्ञानपुर ब्लॉक की योजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक ली। इसमें खराब प्रगति मिलने पर 14 ग्राम पंचायत अधिकारियों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारियों और प्रधानों ने योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से नहीं किया। मानक के अनुसार काम न करने और पूर्ण के निर्देशों का अनुपालन न करने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों का अक्टूबर महीने का वेतन बाधित कर दिया। जिन सेक्रेटरी पर कार्रवाई की गई उनमें भदोही ब्लॉक के अवध नारायन, धर्मेंद्र सिंह, पारस नाथ, सुधाकर राम, राजेश कुमार और जगदीश पांडेय रहे। स्वच्छ भारत मिशन के खराब प्रगति पर अमरनाथ, अरूण चौबे, चंद्रेश यादव, श्याम सुंदर पांडेय, मनोज पटेल रहे। पीएम आवास में खराब प्रगति होन पर रामआसरे यादव और औराई में पूर्णेंदु, रवींद्र गौड़ रहे। सीडीओ ने डीपीआरओ और डीडीओ को पत्र लिखकर तत्काल कारवाई को कहा। बताते चलें कि गांवों में कुछ प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी मनमानी ढंग से काम करते हैं, जिससे प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी विभागीय कार्य लंबित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें