ज्ञानपुर। ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी का बेमियादी धरना रविवार को भी जारी रहा। अनशन के 27वें दिन भी डीएम के न पहुंचने से धरना दे रहे लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा की नौ अक्टूबर को भदोही तहसीलदार ने सड़क मरम्मत के लिए आठ करोड़ 80 लाख का बजट पास हो जाने की बात कहकर जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही थी। लेकिन अभीतक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ऐसे में जबतक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा उनका बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा की जिला प्रशासन उन्हें झूठा आश्वासन देकर धरना खत्म कराना चाहती है। लेकिन प्रशासन की इस चाल को वह सफल नहीं होने देगें। इस मौके पर जयशंकर दूबे, सोनू दूबे, महेंद्र कुमार, भगवत गौतम, आदि मौजूद रहे।