फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 छात्राओं ने सीखा आत्म सुरक्षा का गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को जिले के तीन विद्यालयों में मिशन साहसी के तहत छात्राओं कोआत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसमें सैकड़ों छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। वहीं, 30 अक्तूबर को पूरे देश में एक साथ लाखों महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध के नियंत्रण के लिए खुद महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मिशन साहसी के तहत बुधवार को भमौरा स्थित पीटीआरपीयू एकेडमी, ज्ञानपुर के राजकिशोर पाठक मेमोरियल कॉलेज और भदोही स्थित जयहिंद शिक्षा निकेतन की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसमें तीनों विद्यालयों से चार सौ छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। क्रमवार यह प्रशिक्षण जिले के प्रत्येक विद्यालय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि आत्म सुरक्षा के बारे में बालिकाएं खुद आत्मनिर्भर हो सकें। एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज शुक्ला ने बताया कि मिशन साहसी के तहत जिलेभर के विद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्य 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक जिले में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें