फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर शेफ प्रतियोगिता में जरका को मिला स्टार परफार्मर पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार। नगर की एक छात्रा ने गुड़गांव (हरियाणा) में हुए मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्टार परफार्मर का खिताब जीत कर भदोही का नाम रौशन किया है। चार बंगला के तारिक अंसारी की बेटी जरका तहमीन को बचपन से ही पाक कला का शौक है। मैनहटन कुक एंड ब्रू मास्टर शेफ प्रतियोगिता के लिए जरका ने अपनी रेसिपी के साथ आनलाइन आवेदन किया था, जिसके बाद उसे प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया था। रविवार को गुड़गांव में हुए प्रतियोगिता में देश भर से आए 70 प्रतिभागियों में 10 का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। फाइनल में पंच सितारा होटलों के पांच सदस्यीय जूरी हरंगद सिंह, ज्योति विशनानी, आशीष चोपड़ा, अक्षय मल्होत्रा व गौरव चावला ने दस प्रतिभागियों में से उसे स्टार परफार्मर चुना। जरका ने बताया कि उसने चिकेन सीक कवाब के अलावा जरका भूना गोश्त व शाही केक तैयार किया था जिसे पुरस्कृत किया गया। जरका को सम्मान मिलने पर घर पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें