फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में स्काउट का होता है बड़ा महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वीएन जीआईसी कॉलेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतिम दिन सोमवार को अभ्यर्थियों को समाजसेवा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। अभ्यर्थियों को स्काउट के सिद्धांतों के बारे में बताया गया। स्काउट गाइड मास्टर डॉ. हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि अनुशासन स्काउट कि पहली पहचान है। इसलिए स्काउट का पाठ पढ़ाने के लिए विद्यालयों में अलग से विभाग बनाए जाते हैं। अनुशासन का पाठ घर, परिवार और समाज हर जगह जरूरी है। इसी लिए विद्यालयों में अनुशासन का पाठ शिक्षा के साथ जोड़कर पढ़ाया जाता है। इस शिविर में स्काउट प्रशिक्षक ऋतुराज श्रीवास्तव, विकास कुमार, किशन, पवन, अमन, वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें