ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को बीआरसी ज्ञानपुर के समीप शिक्षक भवन में हुई। इसमें आठ अक्तूबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होने वाले आंदोलन की रणनीति तय की गई। शिक्षक नेताओं ने धरने में अधिक संख्या में पहुंचने के लिए शिक्षकों से आग्रह किया। बैठक में सुधीर सिंह, घनश्याम यादव, हरिश्चंद्र पाठक, वंशराज मौर्य, मनोज उपाध्याय, सूर्यकांत मौर्य, मनोज शुक्ला, सुभाष पाल, केके मौर्य, दिनेश मौर्य, विनोद पाल, अरविंद यादव आदि रहे।