फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बनेगा एक और राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में एक और राष्ट्रीय राजमार्ग बनने जा रहा है। वाराणसी-मछलीशहर राजमार्ग का तकरीबन 35 किलोमीटर हिस्सा भदोही जिले से होकर गुजरेगा। दो हजार करोड़ के आसपास लागत वाले 86 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग का टेंडर हो चुका है। जनवरी से सर्वे और भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि कालीन नगरी से राजधानी लखनऊ की दूरी घटाने वाला यह राजमार्ग समुचित ढंग से तैयार हो गया तो जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वाराणसी-मछलीशहर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। यह राजमार्ग वाराणसी से कपसेठी, भदोही, दुर्गागंज, जंघई होते हुए मछलीशहर तक जाएगा। राजमार्ग की दूरी लगभग 86 किमी. आंकी गई है। इससे भदोही से लखनऊ का आवागमन आसान हो जाएगा। जानकारों की मानें तो इस राजमार्ग के बनने के बाद जिले से राजधानी की दूरी लगभग 80 किमी. तक कम हो जाएगी। राजमार्ग निर्माण कार्य एनएचएआई की इलाहाबाद इकाई करेगी। इसके लिए गत दिनों इलाहाबाद में टेंडर की प्रक्रिया भी हुई। भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह का दावा है कि यह राजमार्ग जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। भदोही जिले के बीचोबीच यह दूसरा एनएच होगा। राजमार्ग पर सुगम यातायात के लिए सुरियावां के कंधिया और जंघई में इस पर ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। भदोही में एक रिंग रोड भी बनाया जाएगा। जमीन अधिग्रहण से लेकर सड़क निर्माण तक की कुल लागत लगभग दो हजार करोड़ आंकी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी से सर्वे का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें