फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर प्रशासन के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। बेरासपुर-बिहरोजपुर मार्ग को खुदवाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके हितों का ध्यान न रखते हुए मार्ग को ध्वस्त करा दिया। इससे उनका दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। छह से सात फीट गड्ढा करने से बच्चों के लिए खतरा बढ़ जाएगा। जिले में अवैध बालू खनन पर रोक के लिए प्रशासन की ओर से तमाम प्रयास होने के बाद भी चुपके-चुपके खनन जारी था। बेरासपुर-बिहरोजपुर गंगा घाट पर रात के समय होने वाले खनन को रोकने के लिए डीएम ने उक्त मार्ग को ही ध्वस्त करने का निर्देश दिया। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ उक्त मार्ग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया और मार्ग पर गहरे गड्ढे खोदवा दिए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के इस कदम से शवदाह के लिए जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होंगी। स्नान आदि करने के लिए भी लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेेगा। ग्रामीणों ने कहा कि छह से सात फीट गड्ढा होने से उनके बच्चों के घायल होने का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में सुशीला, सूर्यकाली, छाया, मीना देवी, सीमा, विमला, संजू, मंजू, रानी, गीता, मुरैला आदि रहीं। जबकि सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि अवैध खनन करने के लिए घाटों पर जाने वाले को रोकने के लिए मार्ग पर गड्ढा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें