फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम -सुग्रीव की हुई मित्रता, हनुमान ने जलाई लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्री रामलीला समिति ज्ञानपुर और अमीरपट्टी की रामलीला में बुधवार की रात राम सुग्रीव मित्रता और लंका दहन पर मंचन किया गया। कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही रामलीला में कलाकारों ने राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध और लंका दहन पर मंचन किया। अमीरपट्टी की रामलला के आठवें दिन सीता खोज और लंका दहन पर मंचन किया गया। सीता हरण के बाद प्रभु राम और लक्ष्मण सीता को खोजते-खोजते ऋष्मयूक पर्वत पर पहुंचते हैं, यहां उनकी मित्रता सुग्रीव से होती है। सुग्रीव ने हनुमान, अंगद, जामवंत संग नल और नील जैसे वीरों को चारों दिशाओं में सीता की खोज के लिए भेजते हैं। भूखे- प्यासे बंदर समुद्र के किनारे पहुंचते हैं जहां उनकी मुलाकात संपाती से होती है। संपाती ने हनुमान को आपबीती बताई तब हनुमान जी लंका पार कर अशोक वाटिका पहुंचे। माता सीता से मुलाकात के बाद हनुमान जी अशोक वाटिका को तहस-नहस करने लगते हैं। रावण को पता चला तो वह मेघनाद को भेजा। जहां हनुमान जी को बंदी बनाकर उनकी पूछ में आग लगा दी जाती है। आग लगी पूछ से हनुमान जी ने लंका का दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें