फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज न करने पर अर्द्धविक्षिप्त युवती ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को संदिग्ध हाल में चोटिल युवती ने इलाज न होने पर हंगामा किया। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवती के हंगामा करने से अस्पताल का पूरा स्टॉफ सहम गया। चोटिल महिला की हरकत पर चिकित्सकों नेे यूपी-100 पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को चाय पिलाकर उसे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर छोड़ दिया। लड़की की उम्र तकरीबन 25 वर्ष बताई गई। बताते हैं सुबह अस्पताल खुलते ही चोटिल हाल में पहुंची युवती चिकित्सकों से इलाज के लिए कहने लगी। लेकिन, चिकित्सकों, कर्मियों ने उसकी हालत देखकर इलाज करने में कोताही की। इससे उसका मिजाज बिगड़ गया और अस्पताल में ही उत्पात मचाने लगी। घंटेभर तक उपचार के बाद पहुंची पुलिस ने चाय पिलाने के बाद उसे स्टेशन के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें