फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भतीजे और बहू की 4.34 करोड़ की संपति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी सपा-निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के परिवार पर कार्रवाई की गई है। जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी के आदेश पर रविवार को कौलापुर में पूर्व विधायक के भतीजे और बहू की 4.34 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। पूर्व विधायक वर्तमान में आगरा जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। एसपी ने बताया कि कौलापुर स्थित कृष्णमोहन तिवारी की सात बीघे दो बिस्वा जमीन और आम के बगीचे को डरा धमका कर पूर्व विधायक ने अपने भाई रामजी मिश्र के पुत्र प्रकाश चंद्र मिश्र व बहू पुष्पलता के नाम रजिस्ट्री करा ली थी। प्रकाश चंद्र और पुष्पलता विजय मिश्र गिरोह के सदस्य विकास मिश्र के माता-पिता हैं। दोनों जमीनों की कीमत चार करोड़ 34 लाख 40 हजार है। बताया कि इसके पूर्व भी विजय मिश्र और उसके गिरोह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें