आगामी विधानसभा सामान्य चुनाव को लेकर मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी ने निर्वाचन विभाग, राजनीतिक दलों के साथ बैठक किया। डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों के संभाजन मतदाताओं के आधार पर सुनिश्चित होगा इसके लिए समयसारिणी भी निर्गत हो चुकी है। मतदेय स्थलों के संशोधन के लिए आयोग को कुल 66 आपत्तियां मिली है जिनमें से 29 आपत्तियों को स्वीकृत करते हुए 37 आपत्तियां मानक पूरा न करने के चलते अस्वीकृत कर दी गई। 15 सितंबर को कंट्रोल रुम की स्थापना की प्रक्रिया पूरी हो जएगी। मतदेय स्थलों की नई सूची में कोई सहायक मतदेय स्थल नहीं रखे जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में तीन सौ से कम मतदाता वाले स्थलों का प्रस्ताव मांगा जाएगा। दो सौ मीटर के अंदर राजनीतिक दल, यूनियन कार्यालय है तो उस क्षेत्र में मतदेय स्थल नहीं बनेंगे। मतदेय स्थल के अंतिम निर्णय पर बदलाव करना मुश्किल होता है। समय से पहले राजनीतिक दल अपना पक्ष रख कर समाधान पा सकते हैं। बैठक में एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, एसडीए भदोही आशीष मिश्रा, चंद्रशेखर समेत राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।