फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साढ़े तीन हजार शिक्षक सीखेंगे भाषा और संख्या का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले साढ़े तीन हजार शिक्षक भाषा और संख्या का ज्ञान सीखेंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में सभी बीआरसी में एफएलएन प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें शिक्षकों को विभिन्न बैच में मास्टर ट्रेनर ज्ञान देंगे। इसके लिए 35 मास्टर ट्रेनरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद पठन-पाठन की जटिलताओं को कम किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में गत दिनों सभी 30 एआरपी समेत ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। अब यह मास्टर ट्रेनर ज्ञानपुर, भदोही, डीघ, औराई, सुरियावां और अभोली ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि अगस्त के पहले सप्तह में एफएलएन प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इसमें शिक्षकों को भाषा और गणित को बेहतर ढंग से पढ़ाने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें