फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फेयर डील डॉट गेम्स के नाम पर 35 लाख की ठगी, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा पुलिस ने फेयर डील डॉट गेम्स के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना जंसा क्षेत्र के भाऊपुर चौखंडी गांव निवासी संजय कुमार पटेल ने तहरीर में बताया कि वह भाऊपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। परिचित बाबा प्रजापति उनकी पत्नी पूनम प्रजापति और पुत्र जयेश निवासी भदोही, महराजगंज निवासी का आना-जाना था। आरोपियों की मदद से सुरेश गुप्ता और सूरज यादव निवासी ठाणे, महाराष्ट्र से संपर्क हुआ। आरोपियों ने अच्छे मुनाफे का झांसा देकर फेयर डील डॉट गेम्स नामक कंपनी में निवेश के लिए कहा। भरोसा कर कई किस्तों में आरोपियों के विभिन्न खातों में 18 लाख रुपये का लेन-देन किया। आरोपियों के कहने पर सुजीत कुमार सिंह निवासी अहरक बड़ागांव से भी 17 लाख रुपये कंपनी के खातों में ट्रांसफर कराए। शुरुआत में कुछ दिनों तक मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिए और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि इस तरह दोनों से 35 लाख रुपये हड़प लिए गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें