फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर 35 वनवासियों को मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी (भदोही)। भदोही विकास खंड के जमुआ गांव में सोमवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर 35 वनवासी परिवारों को राशन का वितरण एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्रा ने कराया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित सरकारी सस्ते दर की दुकानों पर मिलने वाला पात्र गृहस्थी और नि:शुल्क, अतिरिक्त राशन वितरण में दुकानदारों की संदिग्ध भूमिका ने तहसील अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। अब तक तीन दुकानों को निलंबित कर दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी संबंधित थानों में दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन वितरण व्यवस्था में सुधार आने का नाम नहीं ले पा रहा है। दुकान से राशन न मिलने की शिकायत पर पहुंचे डीएम और एसपी ने जांच कर खामियां पकड़ी ही राशन न पाने वाले परिवारों को राशन भी वितरित कराया। इस मौके पर डीएसओ अमित कुमार तिवारी, एआरओ आनंद भदौरिया, आपूर्ति निरीक्षक संगीता यादव, बाट-माप निरीक्षक चंद्रजीत यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें