फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 33 टीमों की रहेगी लोकसभा चुनाव पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 25 मई को होने वाले मतदान पर नजर रखने के लिए 33 टीमें लगाई गई हैं। चुनाव की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भी इसी टीम की होगी। इसमें उड़न दस्ता, स्थायी निगरानी, वीडियो निगरानी और लेखा टीम समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा 10 जोनल और 89 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगी हुई है।
विज्ञापन

जिले में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। भदोही लोकसभा की पांच विधानसभाओं में कुल 2084 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 626 मॉडल बूथों पर वेबकास्टिग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 15 मॉडल बूथ और महिला, युवा और बुजुर्गों के लिए तीन-तीन बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव को सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने के लिए 33 टीमें लगाई गई हैं, जो चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगी और मतदान में सहयोग करेंगी।
रखने के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में लगी रहेंगी। यह टीमें बूथों के अलावा कुछ चिन्हित जगहों पर तैनात रहेंगी। इसके साथ ही कुछ भ्रमणशील रहकर एक-एक रिपोर्ट पर नजर रखेंगी। जिन 33 टीमों का चयन किया गया है। इसमें उड़न दस्ता और स्थायी निगरानी टीमों में तीन-तीन टीमों को रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन के साथ लेखा टीम शामिल है। इसके अलावा 10 जोनल और 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। चुनाव में किसी तरह की कोई बाधा न आए। इसका विशेष ध्यान रखा गया है। जिलाधिकारी विशाल सिंह लगातार खुद सभी टीमों की समय-समय पर समीक्षा कर उनकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौन कितनी टीमें
उड़न दस्ता टीम - 9 (तीन रिजर्व)
स्थायी निगरानी टीम - 9 (तीन रिजर्व)
सहायक व्यय प्रेक्षक - 3
वीडियो निगरानी टीम - 6
वीडियो अवलोकन टीम - 3
लेखा टीम - 2
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें