फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 विषयों का मूल्यांकन खत्म, 22 हजार कापी जंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन जारी है। बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 13 विषयों का मूल्यांकन खत्म हो गया। प्रमुख विषयों को छोड़कर सामान्य विषय की कापियां जंच गईं। उप नियंत्रक प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि बुधवार को हाईस्कूल की 13 हजार 265 और इंटरमीडिएट की नौ हजार कापियां जांची गईं। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट के छह और हाईस्कूल के सात विषयों का मूल्यांकन खत्म हो चुका है। एक लाख 73 हजार के मुकाबले अब तक 80 हजार कापियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें