ज्ञानपुर। युवा फ्रेंड्स क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को होने वाले भदोही हाफ मैराथन में पांच विदेशी धावक भी दौड़ लगाएंगे। बुधवार शाम को इथोपिया, केन्या से आए धावकों का स्वागत किया गया। आयोजक मनीष पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मैराथन की पूर्व संध्या पर विदेशी धावकों को रामदेव डिग्री कॉलेज से जिला स्टेडियम तक दिखाया गया।इसमें इथोपियन धावक बिलेटी, बिन्यान गेटू, बाटू, अदीश अबाबा और कुछ केन्याई धावक हैं। पिछले तीन-चार साल से होने वाले मैराथन में विदेशी धावकों संग देश के विभिन्न हिस्सों से आने