फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी संत रविदास की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को औराई और सहसेपुर गांव में संत रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिंन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगठन के जिला मार्ग प्रमुख मुकेश ने कहा की संत रविदास ने हर समाज के लोगों को एक धागे में पीरोकर ले चलने का काम किया। वह हमेशा समाज के विकास के लिए संघर्षरत रहते थे। उनका सपना और प्रयास हमेशा से समाज के चहुमुखी विकास के साथ हर वर्ग के उत्थान का रहा है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए बृजेश चंद्र शुक्ला ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वह अपने सोंच और सामाजिक समरसता के कारण युगो-युगो तक एक आदर्श के रूप में माने जाएंगे। भारतीय सभ्यता और संस्कृति के विकास में उनका काफी योगदान रहा है। क्योंकि वह हर वर्ग और मजहब के उत्थान के मसीहा रहे हैं। इस मौके पर अखिलेश पांडेय, कर्मराज, अतुल, अनूप, पंकज दुबे, अजय शुक्ल, राजेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें