चौरी। वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर मानिकपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात ट्रक के धक्के से मृत बाइक सवार की बृहस्पतिवार को पहचान भदोही नगर के जमुनीपुर निवासी इरफान अंसारी के रूप में हुई। इरफान अंसारी (24) पुत्र अनवर अंसारी तीन भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। दो वर्ष पूर्व जौनपुर के गोपालपुर में उनकी शादी हुई थी। वह टोहटा स्थित हाजी साबिर अली की कंपनी में काम करते थे। बताया जाता है कि वह रोहटा स्थित अपने मामा कालीन निर्यातक हाजी साबिर अली की कंपनी से देर रात करीब नौ बजे अपने घर जमुनीपुर जा रहा था। मानिकपुर स्थित पेट्रोल पं प के पास जमुनीपुर के लिए मुड़ा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया।