घोसिया। राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय खेल महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में जीत के लिए पसीना बहाया। मुख्य अतिथि समाजसेवी डीएम सिंह और आरबी सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में प्रथम सत्यम सिंह, द्वितीय उत्कर्ष मालवीय रहे। महिला वर्ग में प्रथम अनुराधा, द्वितीय सुगंधिता मौर्य और तृतीय स्थान पर अनन्या श्रीवास्तव रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान अमित कुमार यादव, द्वितीय स्थान अरुण कुमार यादव, तृतीय स्थान विजय कुमार पांडे को मिला। शॉटपुट महिला में प्रथम स्थान अंशु मौर्या, द्वितीय भावना त्रिपाठी और तृतीय स्थान सिंपी यादव रहीं। 1600 मीटर, 800 मीटर और100 मीटर दौड़ में क्रमश: अवधेश यादव शिवजीत चौहान अमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। स्पोर्ट्स चैंपियन अमित कुमार यादव 25 अंक और किरन यादव 20 अंक बनाए। खेलकूद वार्षिकोत्सव संपन्न होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने बच्चों को बधाई दिया और कहा कि विद्यालयों में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है उनके अंदर नई स्फूर्ति पैदा होती है।