फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छूटने से नाराज छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन पर रविवार को सुबह नौ बजे परीक्षा छूटने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। इससे स्टेशन परिसर में खलबली मच गई। स्टेशन मास्टर के समझाने पर छात्र शांत हुए। हुआ यूं कि वाराणसी के मड़ुवाडीह स्टेशन पर ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इससे कई ट्रेनें पांच से छह घंटे विलंबित चल रही हैं। रविवार को आरपीएफ की परीक्षा देने के लिए कई छात्र माधोसिंह स्टेशन पर पहुंचे लेकिन यहां ट्रेने विलंबित चल रही थीं। सही सूचना न मिलने से छात्र काफी समय तक इंतजार किया लेकिन परीक्षा छूटने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों संग यात्रियों ने स्टेशन मास्टर का घेराव किया। स्टेशन मास्टर उमाकांत ने कहा कि प्रयागराज से ही ट्रेने हर स्टेशन पर रूक कर जा रही हैं। दोहरीकरण का कार्य होने से भी ट्रेनों को स्टेशन पर रोक दिया जा रहा है। कुछ ट्रेनें निरस्त हैं तो कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है। हंगामा करने वालों में छात्र सिद्धार्थ, शिव प्रताप, गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें