ज्ञानपुर। सोनभद्र में पिछले दिनों आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स ओपेन स्टेट में पांच किमी वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे धावक एवं शिक्षक जयराम पाल का मंगलवार को हॉस्टल चौराहा स्थित खेल मैदान में युवा खिलाड़ियों ने स्वागत किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय रामापुर द्वितीय के हेडमास्टर एवं नेशनल खिलाड़ी जयराम पाल ने नए साल के पहले दिन जिले के 50 युवा खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और स्पोर्ट्स किट वितरित किए। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह जिले का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करें। इस मौके पर समरजीत यादव, स्वतंत्र बिंद, कमलेश पाल, मोनू पाल, ओपी, सत्येंद्र, मुकेश, शिवलाल, अनिकेत, लल्लू गुप्ता आदि मौजूद रहे।