ज्ञानपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देश पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के अध्यापकों को नवप्रवर्तन के बारे में बताया गय। शुभारंभ विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. राजेश कुमार पांडेय, केएनपीजी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ,डॉ. रश्मि सिंह और डायट प्राचार्य एसके त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। कोषाध्यक्ष संतोष सिंह ने संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ .राजेश पांडेय, सह समन्वयक डॉ. मानिक चंद पाल, रत्नेश पांडेयऔर विनय शंकर पांडेय ने अध्यापकों को अपने आस-पास और समाज में होने वाले नव परिवर्तनों के उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि समाज में असंगठित क्षेत्र में होने वाले नवाचारों से हम अनभिज्ञ है इसलिए अध्यापक एवं बुद्धिजीवी होने के कारण हमारा यह दायित्व है कि उनको जिला और प्रदेश स्तर तक लाने में मदद करे। डॉ रश्मि सिंह ने उदाहरण प्रस्तुत कर नव प्रवर्तन से होने वाले लाभों और उसके दूरगामी परिणामों पर प्रकाश डाला।