फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजना का लाभ उठाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकारी योजना का लाभ उठाएं किसान
ऊंज। ज्ञानपुर विकास खंड की सहकारी समिति रोही पिलखुना में सोमवार को धान क्रय केंद्र का एडीएम राम सिंह वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से कहा कि वह धान बेचने के लिए पंजीकरण करा लें। इससे उन्हें धान बेचने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। कहा कि रोही में क्रय केंद्र खुलने से आसपास के किसानों को सहूलियत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि पूर्व में किसान दूर के क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए जाते थे, लेकिन अब उनकी उपज नजदीक ही बिक जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र बहादुर सिंह, राम सागर पाठक, टिंकू शुक्ला, दानपाल सिंह, उमाशंकर पांडेय्र, रामा सिंह, लक्ष्मी नारायण, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें