फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड स्वच्छता समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका के कटरा बाजार वार्ड की स्वच्छ भारत मिशन समिति की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में वार्ड की स्वच्छता के संदर्भ में विचार विमर्श किया। वार्ड के सभासद गिरधारी जायसवाल ने बताया कि आम नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ भारत मिशन में सम्मान प्राप्त हो सकता है। बैठक में तय किया गया कि वार्ड के मानिंद लोग आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें मिशन की पूरी जानकारी देंगे। यह भी लोगों को बताने की आवश्यकता है कि इस मिशन में कामयाबी से वार्ड का सम्मान होगा। इस दौरान तय किया गया कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर फेंकने तथा नियमित उठाने के लिए नगर पालिका स्तर से गंभीर प्रयास किए जाएं। बैठक में भारत जायसवाल, विक्रम केशरी, योगेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, पालिका के अवर अभियंता प्रदीप यादव, कुमार गौरव, तेज बहादुर यादव, के अलावा भाजपा नेता विनीत बरनवाल, दीपक जायसवाल, सौरभ जयसवाल, दिनेश चौरसिया, रितेश सेठ, बाबा जायसवाल व सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें