वहिदानगर। इलाके के कालिका इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल के कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। भदोही के राणा पहलवान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिले की निशा प्रजापति ने मंजू को दो मिनट में पटखनी देकर वाहवाही लूटी। इसी तरह राणा ने विमल, श्यामसुंदर पाल ने अनिल को धूल चटाया। ब्लाक प्रमुख पति विष्णु सेठ और एसओ कोइरौना धर्मेंद्र यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। विजेता पहलवानों को आयोजक देवी प्रसाद मोदनवाल ने पुरस्कृत किया। मौके पर प्रधान राजेंद्र प्रसाद शंकराचार्य, रविशंकर पांडे, राहुल दुबे, बबलू सिंह, कमलाशंकर महतो आदि रहे।