चौरी। इलाके के भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर में बृहस्पतिवार को मंडलीय खो- खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जन भर से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भदोही की टीम को प्रथम जबकि मिर्जापुर को दूसरा स्थान मिला। खेलकूद का शुभारंभ सेवा सदन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विजेता टीम को प्रधानाचार्य विद्याकांत मिश्रा ने पुरस्कृत किया। मौके पर चंद्रभान सिंह, अवधेश, आजाद, दीनानाथ, रामनारायण, चंदन मौर्या, नीलकमल, योगेश पांडेय, इंद्रपाल, अश्वनी कुमार आदि रहे।