फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ गांव होने पर गौरव यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। विकास खंड के महुआपुर गांव को ओडीएफ घोषित होने पर बुधवार को प्राथमिक पाठशाला के छात्र-छात्राओं गौरव यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी बालेसर द्विवेदी, जिला स्वच्छता संयोजक सरोज पांडेय, एडीओ पंचायत सूर्यबख्स सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष सिंह, मुन्नी लाल बिंद, ग्राम प्रधान प्रतिमा उपाध्याय, अमित उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे। गांव में कुल 515 शौचालय बनाने का लक्ष्य था, जिसमें से 497 शौचालय पूर्ण कर लिए गए। शेष शौचालयों को ग्रामीणों ने निमा्रण कराया। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता ही हमारी पहचान है। बापूके आदर्श ‘स्वच्छ भारत’ को साकार करना है। कार्यक्रम के पहले स्कूली बच्चों ने मलिन बस्तियों में जागरूकता यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को गांव को स्वच्छ बनाने में योगदान करने को कहा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें