ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक के प्रधान बीडीओ अभोली शांति देवी के खिलाफ लामबंद हो गए है। शनिवार को सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर उनके स्थानांतरण की मांग की। पत्रक में आरोप लगाया कि बीडीओ की ओर से उनका बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके व्यवहार से प्रधान कोई भी काम करने में असमर्थ हैं। पत्रक देने वालों में मीनाक्षी, दुुर्गावती, फुलवासी, सुरेश चंद्र, शर्मिला देवी, धनदेई, शांति, शैलजा, दिनेश कुमार सिंह आदि रहे।