औराई। ब्लॉक के माध्यमिक स्कूलों के क्रीड़ाध्यक्षों की बैठक मंगलवार को काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में हुई। इसमें 22 सितंबर को औराई इंटर कॉलेज मैदान में शुरू होने वाले क्षेत्रीय खेलकूद को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य नीतम कुशवाहा ने कहा कि खेलकूद में सभी क्रीड़ाध्यक्ष खिलाड़ियों के साथ सुबह आठ बजे पहुंचेगे। बैठक में संजय सिंह यादव आदि रहे।