ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बंदियो को कई विधिक जानकारी दी गई। प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पूर्णिमा सागर ने शासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि जिन बंदियो के पास अधिवक्ता नहीं है वे जेलर के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं, जिससे उन्हें विधिक सहायता दिलाई जा सके। एक-एक बंदियो से खान-पान से लेकर अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि जिलाजज संत राम के निर्देश पर नौ मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। मौके पर जेलर केएम गुप्ता, डिप्टी जेलर राम बहादुर गौतम, जेल विजिटर रतीश कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।