फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाएं अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जाए। अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर शासन के मंशानुसार काम करें अन्यथा उन पर कार्रवाई तय की जाएगी। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक जब तक योजनाएं नहीं पहुंचेगी तब तक सरकार की मंशा पूरी नहीं होगी। यह बातें बुधवार को ज्ञानपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जगापुर में शीतकालीन भ्रमण के दौरान सरकार आपके द्वार गोष्ठी में डीएम विशाख जी ने कही। उन्होंने सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए एक-एक लाभार्थी से रूबरू हुए। शौचालय निर्माण की समीक्षा की तो पाया 158 में 33 पूर्ण और 22 निर्माणाधीन मिले। 103 शौचालय का निर्माण शुरू न होने पर नाराजगी जताई। लाभार्थियों से कहा कि निर्माण शुरू कराएं अन्यथा पड़ोसी को आवंटन हो जाएगा। बिजली आपूर्ति मानक के अनुसार करने, मनरेगा का पारिश्रमिक जल्द भुगतान कराने के लिए कहा। 71 गर्भवती महिलाओं का खाता संख्या की जांच न होने पर एएनएम और एमओआईसी को कड़ी फटकार लगाई। डोर टू डोर कैंप लगाकर टीकाकरण और जांच करने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि छह वर्ष तक के बच्चों को मिशन इंद्रधनुष के तहत दवा पिलाएं। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम आशीष कुमार, डीपीओ अमृता सिंह, डीएसओ संजय पांडेय, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें