फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर वार: सभी की जुबां पर सिर्फ तीन नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और जिलामंत्री राजेंद्र दूबे के खिलाफ विवादित पोस्टर प्रकरण तूल पकड़ने लगा है। प्रकरण में दो भाजपा नेताओं संग एक उद्योगपति का नाम आ रहा है। पार्टी के अंदर से लेकर राजनीतिक गलियारे में इन्हीं तीनों नामों की चर्चा आम हो चुकी है। हालांकि पार्टी ने इस मामले में अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। सोमवार को अलसुबह जिले के प्रमुख नगरों संग छोटे बाजारों में तीनों नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पोस्टरों ने जिले की सियासत को गर्म कर दिया। पक्ष से लेकर विपक्ष तक के लोग इसको लेकर दिनभर चर्चा करते नजर आए। इस पोस्टर प्रकरण से पार्टी का अंतर्कलह जहां एक बार फिर खुलकर सामने आ गया, वहीं संघ से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक मामला पहुंच गया। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भाजपा के पोस्टर वार की चर्चा आम हो चुकी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पोस्टर प्रकरण के पीछे भाजपा के ही एक बड़े प्रांतीय नेता, एक पूर्व प्रत्याशी और जिले के एक बड़े उद्योगपति का नाम सामने आ रहा है। पोस्टर छपवाने के दौरान जिन शब्दों का प्रयोग हुआ है, उससे यह महाराष्ट्र में छपने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें