भदोही । एंटी करप्शन कमेटी की बैठक करियांव बाजार में शुक्रवार को हुई जिसमे ग्रामीणों से भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग मांगा गया। संगठन के प्रदेश महासचिव ने कहा कि आम जन के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ खड़े होने से ही भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। कहा कि देश प्रदेश में चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। इसे खत्म करने के लिए खुद जनता को आने आना होगा। कहा कि कहीं धन देकर काम न कराएं। यदि कहीं भुगतान कर रहे हों तो उसकी रसीद जरूर लें। कहा कि जनता की बीच जाकर भ्रष्टाचार करने वालों को बेनकाब करने के लिए एंटी करप्शन का गठन हुआ है। कार्यक्रम में सुशील मिश्र, प्रमोद जायसवाल, विनय तिवारी, शिवकुमार, रविशंकर सेठ, धीरेंद्र कुमार, शरद चंद्र, गुलाबधर मिश्र, मोती लाल मौर्य आदि रहे।