ज्ञानपुर। फसलों में कीट रोग नियंत्रण का लेकर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति की अध्यक्षता में कृषि भवन घरांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें रबी सीजन के फसलों में लगने वाले कीटों के रोकथाम का उपाय बताया गया। कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति ने बायोपेसटीसाइड्स, बायोएजेंट्स के उत्पादन के प्रयोग के बारे में कर्मियों को तकनीकी जानकारी दी। कहा कि ट्राइकोडर्मा, व्रूूवेरियावेसियाना, ऐजटोवेक्टर, सयूडोमोनास, राइजोबियम के प्रयोग के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने गेहूं, दलहनी और तिलहनी खेती के बारे में जानकारी दी। कहा कि भूमि एवं बीज जनित रोग से बचने के लिए ट्राइकोडर्मा पांच से 10 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करने के बाद बुआई करें। नीम का तेल और कपड़ा धोने वाले पाउडर को मिलाकर हर सप्ताह छिड़काव करें फसलों में कोई रोग नहीं लगेगा। इसी तरह कृषि विशेषज्ञ डॉ. राम कुबेर, डॉ. विशंभर सिंह, दुर्गा प्रसाद पाल ने किसानों को कई जानकारी दी।