फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का जल संचयन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर शुक्रवार को भू-जल सप्ताह की बैठक डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसीमनरेगा, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर, सहायक अभियंता लघु सिचाई तथा भू-गर्भ विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में हुई। इसमें वर्षा जल संचयन के लिए विस्तृत चर्चा की गई। डीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 से 22 जुलाई तक कार्यक्रम निर्धारित किये गये है। रैली, मेला, कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीडीओ ने वर्षा जल संचयन के बारे में बताया कि वर्षा जल को एकत्रित करने की प्रणाली चार हजार वर्ष पुरानी है। इस तकनीक को आज वैज्ञानिक माप दण्डो के आधार पर सिर्फ पुनर्जिवित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में तालाबो का जिर्णोद्धार कराएं , नये तालाबो का निर्माण कर जल स्तर को रिर्चाज करे, यह भी कहे कि जल बचाये, पृथ्वी बचाये। उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर सुनील कुमार ने जल की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए कहा की जल संचयन हेतु अधिक से अधिक पेड़ पौधे, का रोपण करे, पानी की महत्व को समझे, खुले में नलो की टोटी न छोड़े, जल नलो न टपकने दे, पानी की टंकी में वाल्व अवश्य लगाये, और पानी को ओवर फ्लो न कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें