ज्ञानपुर (भदोही)। करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार जिले के राजकीय मॉडल स्कूलों में इस सत्र से पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला छठी और नौवीं कक्षा में कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के सागररायपुर और गिर्दबड़गांव में मॉडल स्कूल बनाए गए हैं।