मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबिहा खातून की अदालत के आदेश पर पुलिस ने सीओ ज्ञानपुर भुवनेश्वर पांडेय, रमाशंकर शर्मा, रामकेवल शर्मा, कृष्ण मुरारी, श्रीराम यादव, कुश शर्मा, उप निरीक्षक परशुराम यादव, कांस्टेबल आशुतोष पांडेय, प्रदीप सरोज, मुनेश कुमार, कांस्टेबल घनश्याम पांडेय, मनीष सहित 11 मनरेगा मजदूर अज्ञात सहित 31 के खिलाफ 120 बी, 147, 148, सहित आठ से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अब मामले की विवेचना के लिए सुरियावां थाने के उप निरीक्षक प्रमोद यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मामला जोधपुर गांव का है। कमरुद्दीन ने कुछ महीने पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबिहा खातून की अदालत में एक याचिका दायर की थी और अदालत ने सात पुलिसकर्मियों सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। जिस पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना शुरू हो गई है।